Education

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संस्थान द्वारा संचालित तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए कुल 300 सीटों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इन पाठ्यक्रमों में दसवीं और स्नातक के बाद प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लिया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी www.cipet.gov.in पर लॉग इन कर आगामी 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए हैं और आरक्षित वर्ग के लिए मात्र 250 रूपये हैं।

संस्थान में तीन दीर्घकालीन पाठयक्रम संचालित किए जाते हैं :

(i) पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (PGD – PPT) – अवधि: 2 वर्ष, प्रवेश योग्यता: विज्ञान में 3 वर्ष की डिग्री।

(ii) डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT)- अवधि: 3 वर्ष, प्रवेश योग्यता: 10 वीं कक्षा पास।

(iii) डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (DPT) – अवधि: 3 वर्ष, प्रवेश योग्यता: 10 वीं कक्षा पास।

यहां के सभी प्रशिक्षुओं के लिए शत प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है

सिपेट, हाजीपुर के निदेशक डॉ. उपिंदर पाल सिंह ने बताया कि सीएसटीएस – हाजीपुर आईएसओ 9001: 2015 प्रमाणित प्रशिक्षण संस्थान है जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) एवं राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) से मान्यता प्राप्त है। इसका मुख्य उदेश्य प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से मानव संसाधन का विकास व कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान करना है। यह संस्थान केंद्रीय रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन है।

करीब 5.65 एकड़ में फैले सिपेट, हाजीपुर में CAD/CAM, सीएनसी टूलिंग, प्लास्टिक प्रसंस्करण और उद्योगों के लिए प्लास्टिक के परीक्षण के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हरे भरे सीपेट परिसर में प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, लड़के लड़कियों के छात्रावास व पाठ्येतर गतिविधियों (Extracurricular Activities) के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago