Samastipur

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 5 निवासी पप्पू झा के पुत्र निलेश कुमार झा की शनिवार देर संध्या हत्या को लेकर ग्रामीणों व परिजनों का आक्रोश गहरा गया। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने दूसरे दिन रविवार की अल सुबह एनएच 122 बी मुख्य पथ को जाम कर अपने आक्रोश का इजहार किया। सड़क जाम के दौरान कतिपय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिसिया कार्यशैली पर विरोध प्रकट किया। लोग एसपी को बुलाने व मामले में दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

सूचना पर पहुंचे एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने वार्ता कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा और सभी अभियुक्त सलाखों की जद में होंगे। वहीं एसपी ने घटनास्थल मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 6 स्थित सुबोध साह के घर पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। उधर हत्याकांड को लेकर शनिवार की देर रात पुलिस की सघन छापेमारी जारी रही।

दलसिंहसराय पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 6 में सुबोध साह के घर का खुलासा करते हुए घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। एफएसएल टीम ने मध्य रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंच कर क्राइम सीन का अवलोकन करते हुए घटना से संबंधित नमूने एकत्रित किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या – 6 निवासी स्व . महावीर साह के पुत्र सुबोध साह व उनके पुत्र सुशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य लोगों को भी आवश्यक पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।

एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की जद में होंगे, पूरे मामले का उद्भेदन जल्द हो जाएगा। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अच्छा काम किया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से कार्य कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…

1 मिनट ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

10 मिनट ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago