समस्तीपुर के इस गांव से पढ़ने के लिये निकली तीन लड़कियां हुई गायब, छानबीन में जुटी पुलिस
समस्तीपुर/अंगारघाट : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन लड़कियों के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि गुरुवार को तीनों लड़कियां पढ़ाई करने के लिए समस्तीपुर गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। इससे परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि लगातार खोजबीन के बाद भी लड़कियों का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

