समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर पंचायत के मनियारपुर गांव के वार्ड संख्या-12 में रविवार की देर रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने दरवाजे पर खूंटा में बंधी हुई आधे दर्जन से अधिक बकरी की चोरी कर ली। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने लालबाबू साहनी की पत्नी मीरा देवी की तीन बकरी एवं दो खस्सी तथा दिलीप साहनी की दो बकरी एवं दो खस्सी को उठाकर गाड़ी में रख रहा था।
इसी दौरान आहट सुनकर लालबाबू साहनी की पुत्री करीना कुमारी सहित अन्य ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने करीना कुमारी के गले से सोने की चकती छीन ली और बकरी चुरा कर स्कॉर्पियो सहित सभी मुक्तापुर की ओर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन देने की बात बताई है। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया की पीड़ित व्यक्ति के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…