Samastipur

यौन शोषण के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल, पीड़ित महिला की जेठानी ने की थी शिकायत

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक पंचायत से शशिकांत कुमार नामक शक्स को उक्त गांव की एक विवाहिता के साथ तीन वर्षों से शारी​रिक शोषण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता की जेठानी ने थाना में आवेदन देकर बताया था की मेरे देवर की पत्नी को शशिकांत कुमार मेरे दरवाजे पर से स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था। विरोध करने पर जातिसूचक गाली देने लगे। कहा कि हाथ-पैर तोड़ देंगे।

मेरे देवर की पत्नी को अपने जाल में फंसा कर तीन वर्षों से शारीरिक संबंध बनाते आ रहा है। इसके अलावा किश्ती का पैसा दो लाख रुपए की उगाही कर लिया है। इसके बाद शशिकांत के पिता गोपालजी प्रसाद ने भी मेरे दरवाजे पर आकर भद्दी गाली दी और कहा कि मेरे पुत्र के फेर में रहोगी तो तुझे जान से मार देंगे। पुलिस ने बाकरपुर बकरी फार्म से दोनों को थाना लाया और कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

1 घंटा ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago