Samastipur

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को मिली संबद्धता, समस्तीपुर जिले का पहला निजी कॉलेज जहां रोजगारपरक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम किये जाएंगे संचालित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर से सटे सिंघिया खुर्द में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से संबद्धता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व और ऐतिहासिक महत्व का विषय है। इससे पहले ही कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त था। अब विश्वविद्यालय को संबद्धता मिलने के बाद यह संस्थान उच्च शिक्षा का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।

चेयरमैन एस. के. मंडल ने संबद्धता प्राप्त होने की जानकारी देते हुए मिठाई बांटी और सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, समस्तीपुर का पहला निजी कॉलेज है जहां रोजगारपरक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शामिल हैं। चेयरमैन ने आगे कहा कि इन कोर्सों की शुरुआत से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।

चेयरमैन एसके मंडल ने मीडिया को किया संबोधित :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

3 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

4 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

16 घंटे ago