समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सिंघिया खुर्द पंचायत के रतनपुरा गांव में वार्ड संख्या 3 एवं 4 के विभिन्न टोलों में जनसंपर्क किया। जैसे ही डॉ. सिंह गांव की गलियों में पहुंचे, स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। राजेश पासवान, महेश पासवान, सीताराम पासवान, डॉ. दीपक पासवान, बालेश्वर पासवान, दिलीप सिंह, रामानंद सिंह, जितेन्द्र कुमार, गोपाल पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का संकेत थी कि समस्तीपुर बदलाव के लिए तैयार है।
वहीं वार्ड संख्या 4 में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य भोला रजक, कौशल सिंह, विनोद राय, अहिल्या देवी, मुकेश पटेल, मुकेश सिंह, मोतिलाल पंडित, कैलाश राय, प्रमोद राय सहित अन्य ग्रामीणों ने डॉ. सिंह का स्वागत किया और उनसे संवाद किया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने डॉ. सिंह का हाथ पकड़कर कहा बेटा, जब तू डॉक्टर बनकर आया था, तब भी हमें गर्व था। अब जब तू हमारे लिए लड़ने चला है, तो आशीर्वाद की कोई कमी नहीं रहेगी। डॉ. सिंह ने कहा जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं समस्तीपुर का बेटा हूं और समस्तीपुर को शिक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…