Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य अस्पताल कर्मचारियों में नेतृत्व कौशल, करुणा, उत्तरदायित्व, सहयोग और सम्मान की भावना को जागृत करना एवं उन्हें बेहतर कार्यसंस्कृति की ओर प्रेरित करना था। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. अशुतोष, डॉ. मेराज, डॉ. शात्विक एवं डॉ. प्रज्ञा, आदित्य नाथ झा समेत अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में हुआ।

पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक शाइस्ता फिरोज एवं शांतनु दास ने बतौर प्रशिक्षक कार्यशाला का संचालन किया। उन्होंने रोचक गतिविधियों, अनुभव आधारित लर्निंग, केस स्टडीज और संवाद के माध्यम से कर्मचारियों के बीच सुरक्षा, विश्वास, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान जैसे मूल्यों को व्यवहार में उतारने हेतु प्रेरित किया। इन गतिविधियों ने कर्मचारियों को आत्मचिंतन और भावनात्मक जुड़ाव के साथ सीखने का अवसर प्रदान किया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ केवल कर्मचारियों के कार्य निष्पादन में ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ष में भी पिरामल फाउंडेशन द्वारा इसी प्रकार की कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसके प्रभावस्वरूप कर्मचारियों के व्यवहार और दृष्टिकोण में सराहनीय परिवर्तन देखने को मिला था।

वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि मानव संसाधन विकास किसी भी संस्थान की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी स्टाफ से आग्रह किया कि वे इस प्रकार के प्रशिक्षण से प्राप्त सीख को केवल सैद्धांतिक न रखकर उसे अपने व्यवहार एवं सेवाभाव में परिलक्षित करें। कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए, भावनात्मक और व्यवहारिक स्तर पर प्रशिक्षण के प्रभाव को स्वीकार किया, और यह भी कहा कि उन्हें पहली बार ऐसा मंच मिला जहाँ उन्होंने खुलकर संवाद किया और एक-दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात कर्मचारियों द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि वे अपने कार्यस्थल पर कार्यशाला में बताए गए उद्देश्यों और मूल्यों को अपनाएंगे तथा अस्पताल परिसर में सुरक्षा, विश्वास, जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे अपने सहयोगियों को भी प्रेरित करेंगे ताकि अस्पताल में एक सकारात्मक, सहयोगात्मक और सेवा-केंद्रित वातावरण विकसित हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago