Samastipur

तीन गिरोहों ने मिलकर की थी बैंक आफ महाराष्ट्र में डकैती, समस्तीपुर पुलिस ने बोरिंग के पास जमीन में गड़े सोने को ऐसे ढूंढ निकाला 

समस्तीपुर : बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूट कांड मामले में रिमांड पर लिए गए छह कुख्यात अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर 264.770 ग्राम सोने के आभूषण और एक लूट का मोबाइल बरामद किया है। बरामद आभूषणों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स लूटकांड का भी 40 ग्राम का एक सोने का चेन शामिल है। पुलिस ने यह आभूषण करमवीर के घर के पीछे व बोरिंग के पास जमीन खोदकर बरामद किया, जो जमीन के कुछ फीट नीचे ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ लिखी पॉलीथिन में दबा कर रखा गया था। वहां पर निशान के लिये करमवीर ने पिलर और बोरिंग के पाइप के पास आभूषण रखा था ताकी बाद में मौका मिलने पर वहां से सोना निकाल सके। उक्त जमीन के उपर खेती हो रही थी।

इधर शनिवार को नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी सह सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जेल में बंद करमवीर कुमार उर्फ धर्मवीर कुमार उर्फ देशमुख भाई, रविश कुमार, रणधीर कुमार उर्फ बबलू, दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी, रमेश कुमार झा और अखिलेश राय उर्फ गोलाई राय उर्फ गोलू को कोर्ट के आदेश पर 72 घंटो के लिये रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में करमवीर ने स्वीकार किया कि लूट का आभूषण बेचकर उसने सोने का चेन एक भी खरीदा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

सदर एसडीपीओ-1 के अनुसार, बैंक लूटकांड को तीन गिरोहों ने मिलकर अंजाम दिया था। घटना में शामिल 13 अभियुक्तों को एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपी चंदू पासवान नगर थाना से फरार हो गया था। एएसपी ने बताया कि गठित एसआईटी और पटना एसटीएफ बैंक से लूटे गए शेष सामानों की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बरामद सामान में सोने का कंगन 4 पीस, चुड़ी 6 पीस, अंगुठी 8 पीस, मंगटीका 3 पीस, हार एक पीस, चैन 3 पीस, झुमका 8 पीस, बाली 4 पीस, नथ लड़ी 2 पीस, मोती में गुथा हुआ मंगलसूत्र 1 पीस, सोने के चैन में लगा मंगलसूत्र 1 पीस, चैन लरी 1 पीस, कान का टाॅप 6 पीस है। कुल सोने के आभूषण की मात्रा 264.770 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

17 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago