Samastipur

समस्तीपुर शहर के इन क्षेत्रों में रविवार की सुबह 10 बजे से शाम के 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : आरडीएसएस परियोजना के तहत बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आज 10 अगस्त को खुले तार को आधुनिक व सुरक्षित एबी केबल से बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी जाएगी। बिजली विभाग के अनुसार, यह आपूर्ति बाधा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी। इस दौरान सोनबरसा चौक, तिरहुत अकाडमी सहित आसपास के कई मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी।

विभाग का कहना है कि यह कार्य उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कार्य की अवधि में आवश्यक सावधानी बरतें और बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने दैनिक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें।

Avinash Roy

Recent Posts

सब्जी लदे पिकअप को रोककर व्यापारी से लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार वहीं दूसरा बदमाश रुपये लेकर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय निशानेबाजी के स्वर्णिम शिखर तक पहुंचे समस्तीपुर के अमरजीत, पंजाब के खिलाड़ी को एक अंक से दी मात

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…

11 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर के DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम गेंद पर मगध ने मारी बाजी, पटना ने दरभंगा को हरा सेमीफाइनल में जगह बनायी

समस्तीपुर : खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के…

12 घंटे ago

अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज की विजयी शुरुआत, उद्घाटन मुकाबले में एपीएसएम कॉलेज बरौनी को 1-0 से दी शिकस्त

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता…

12 घंटे ago