समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी क्लब में रोजगार मेला का आयोजन, 71 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी क्लब परिसर स्थित ललित कला केंद्र में शनिवार को रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद डा. तरूण कुमार, डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
इसे संबोधित करते हुये हुये वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेला के अंतर्गत चयनित 51000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इसमें 40 हजार से अधिक रेलवे के अभ्यर्थी थे। बता दें कि समस्तीपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में कुल 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें रेलवे के 55, भारतीय डाक विभाग के 15 एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 01 अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा कर उन्हें बारी बारी से मंच पर बुलाया गया और उन्हें रेलवे के अधिकारियों व विशिष्ट अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सभी अभ्यथियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। साथ ही नवनियुक्त अभ्यर्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति इमानदारी बरतने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की नसीहत भी दी। नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभ्यर्थियों ने रेल मंडल के अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता जताते हुये पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद डा. तरूण कुमार, डीआरएम विनय श्रीवास्तव, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक कुमार सहित सभी शाखा अधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी क्लब परिसर स्थित ललित कला केंद्र में रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन, 71 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र।#Samastipur #Railway #IndianRailway #RojgarMela pic.twitter.com/CGaEPocbIn
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 13, 2025





