Samastipur

कुख्यातों को जिला बदर करने के लिये समस्तीपुर पुलिस बना रही है सूची, गुंडा पंजी भी किया जा रहा अपडेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी है। चुनाव पूर्व जिले की विधि व्यवस्था को मजबूत करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में जिले में पांच वर्षों से अधिक समय से जमे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, जिससे प्रशासनिक सख्ती की नींव रखी गई है। अब जल्द ही समस्तीपुर पुलिस ऑपरेशन जिला बदर चलाएगा। इसके तहत चिन्हित कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश चिन्हित कुख्यात अपराधियों पर सीसीए लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे उन्हें जिले से बाहर किया जा सके।

सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर सूची तैयार करें। इसके साथ ही सभी थानों से गुंडा पंजी को अपडेट करने और अपराधियों की गुंडा परेड कराने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। पुलिस की इस पहल का मकसद है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर सख्त नियंत्रण रहे और आम नागरिक भयमुक्त रह सकें।

गुंडा पंजी को किया जाएगा अपडेट :

पुलिस कार्यालय से मिले जानकारी के अनुसार सभी थानाध्यक्षों को फिर से गुंडापंजी अपडेट करना होगा। गुंडा पंजी में नये बदमाशों के नामों को जोड़ने को लेकर अनुशंसा करना शुरू कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा जेल से निकलने वाले बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 ने बताया कि गुंडा पंजी अपडेट करने का उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव है। इसके मद्देनजर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुराने गुंडा पंजी की समीक्षा करें और हाल के वर्षों में उभरकर आए नये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के नामों को उसमें जोड़ें। पुलिस द्वारा हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आए बदमाशों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे व्यक्तियों के पुन: अपराध में शामिल होने की आशंका को देखते हुए उनकी निगरानी के लिए स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने और असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा करने के उद्देश्य से समस्तीपुर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चिन्हित असामाजिक तत्वों को थाने बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। ताकि गुंडा प्रवृत्ति के लोगों से उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली जा सके और उन्हें चेतावनी दी जा सके कि यदि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में उनकी संलिप्तता पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago