बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास की है।आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गोपाल खेमका देर रात बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। वो जैसे ही अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। अपराधी बाइक से आए थे।
गांधी मैदान थाना से सटे महज चंद कदम की दूरी पर वारदात हुई है। वारदात के बाद लोगों में आक्रोश है। घटना के लगभग 1 घंटे बाद तक पटना पुलिस बेखबर रही। जब जानकारी मिली तो पुलिस वाले मेडिवर्सल अस्पताल को ढूंढने में अपना समय गवां दिए। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
छोटे भाई शंकर खेमका ने बताया कि ‘300 सौ मीटर की दूरी पर थाना है। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। हम लोग ही उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। 2 घंटे बाद गांधी मैदान थाना की पुलिस पहुंची और कहती है, हमें अभी जानकारी मिली। जबकि हमने ही सूचना दी थी। देर रात जब हम बॉडी लेकर आ गए तब SP पहुंचीं। ‘घटना के बाद SSP, सिटी SP, सांसद पप्पू यादव और दूसरे लोग उनके घर पहुंचे। मौके पर FSL की टीम भी पहुंची है।
बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे
गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब गए थे, वहां से घर लौट रहे थे। वो खुद गाड़ी चला रहे थे। जैसे वो काटरुका निवास के पास पहुंचे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वो बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे।
गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री और अस्पताल का बिजनेस है। 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हुई थी। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अपराधियों ने गोली मार दी थी।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…