Samastipur

बेटा नहीं होने पर महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाला, समस्तीपुर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में गुरुवार को बेटे की चाह में एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की पहचान कोरबद्धा गांव निवासी चुनचुन पासवान की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। पीड़िता मनीषा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसकी 8 वर्षीय एक बेटी है। लेकिन बेटा नहीं होने के कारण सास और ननद आए दिन प्रताड़ित करती थीं। गुरुवार की दोपहर भी इसी बात को लेकर मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

मनीषा ने बताया कि उसकी सास और ननद उसे बेटा नहीं होने के ताना मारती थीं और उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देती थीं। गुरुवार को मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। सूचना पर पहुंचे डायल-112 पर तैनात एएसआई सुरेंद्र झा ने बताया कि कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया है। सूचना पर जब टीम पहुंची तो महिला घायल अवस्था में मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब तक महिला ने लिखित रूप से थाने में आवेदन नहीं दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

11 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

15 घंटे ago