Bihar

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, फिर पटना शूटआउट पर नीतीश सरकार को घेरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोजपा (रामविलास) के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा से मिलने के बाद चिराग ने एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने पटना के पारस अस्पताल में हुए शूटआउट में पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बढ़ते मर्डर और आपराधिक मामलों पर चिंता जताई।

चिराग पासवान ने गुरुवार शाम को ट्वीट कर कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है, अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है। उन्होंने आगे कहा कि पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगा।

नड्डा के घर पहुंचे पासवान

यह पोस्ट करने से चिराग ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की। वह दोपहर में नड्डा के आवास पर पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। टीवी सूत्रों की मानें तो चिराग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीट शेयरिंग जल्द कराने की बात कही। साथ ही राज्य में लगातार हो रही हत्याओं को लेकर भी चिंता जताई।

चिराग पासवान केंद्र की राजनीति को छोड़कर बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से वे राज्य में सक्रिय हैं। आरा, राजगीर और छपरा में रैलियां कर चुके हैं। 19 जुलाई को मुंगेर में उनकी जनसभा है। इसके साथ ही चिराग लगातार नीतीश सरकार पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पिछले दिनों पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड और मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता की मौत पर भी उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाए थे। इससे सहयोगी दल जेडीयू में बेचैनी देखी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago