Samastipur

बेटा नहीं होने पर महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाला, समस्तीपुर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में गुरुवार को बेटे की चाह में एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की पहचान कोरबद्धा गांव निवासी चुनचुन पासवान की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। पीड़िता मनीषा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसकी 8 वर्षीय एक बेटी है। लेकिन बेटा नहीं होने के कारण सास और ननद आए दिन प्रताड़ित करती थीं। गुरुवार की दोपहर भी इसी बात को लेकर मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

मनीषा ने बताया कि उसकी सास और ननद उसे बेटा नहीं होने के ताना मारती थीं और उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देती थीं। गुरुवार को मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। सूचना पर पहुंचे डायल-112 पर तैनात एएसआई सुरेंद्र झा ने बताया कि कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया है। सूचना पर जब टीम पहुंची तो महिला घायल अवस्था में मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब तक महिला ने लिखित रूप से थाने में आवेदन नहीं दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago