Samastipur

समस्तीपुर की मोनिका मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से लापता, 27 जून को आई थी कॉलेज; अंदर आने के बाद बाहर जाते नहीं दिखी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के सीएम कॉलेज से 27 जून को एक छात्रा लापता हो गई। मोनिका नाम की यह छात्रा पीजी सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में वह कॉलेज परिसर में आती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन बाहर जाते हुए नहीं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेन से दरभंगा पहुंची थी मोनिका

मोनिका के पिता पवन कुमार शर्मा ने दरभंगा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 जून को उनकी बेटी समस्तीपुर से सुबह 7 बजे ट्रेन पकड़कर दरभंगा के सीएम कॉलेज के लिए निकली थी। दरभंगा में करीब 9 बजे पहुंचने के बाद उसने फोन करके बताया कि वह राजकुमारगंज में है। उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। बेटी से बात नहीं होने और मोबाइल बंद आने पर पवन कुमार शर्मा कॉलेज गए। उन्होंने वहां जाकर खोजबीन की, लेकिन मोनिका का पता नहीं चला।

कॉलेज के सीसीटीवी में नजर आई मोनिका

कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि वह कॉलेज में आती हुई तो दिख रही है, लेकिन छुट्टी के बाद बाहर जाते हुए नहीं। थक हारकर पवन कुमार शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी चार दिनों से लापता है। पुलिस भी अभी तक कोई कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने आगे बताया कि वे एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल भी छात्रा के बारे में ज्यादा जानकारी देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सीसीटीवी में मोनिका सुबह 8.59 बजे मुख्य द्वार से प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है। 9.02 बजे वह दूसरी मंजिल पर भी नजर आ रही है। दोपहर 2 बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद मोनिका का कॉलेज से निकलते हुए कोई वीडियो नहीं दिख रहा है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। वे कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज को दोबारा खंगाल रहे हैं। साथ ही, मोनिका के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रहे हैं। दरभंगा नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। छात्रा के मोबाइल कॉल डिटेल्स निकालकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। मोनिका के पिता ने अपना मोबाइल नंबर 8340238178 जारी किया है। कोई भी जानकारी मिलने पर उन्हें सुचित किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

12 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

18 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

19 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

20 घंटे ago