Bihar

पुनौरा धाम के लिए ₹882 करोड़, कलाकारों को हर महीने 3000 रुपये पेंशन, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गयी. नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस बार कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी. राज्य के कलाकारों को 3000 रुपये मासिक पेंशन देने का निर्णय लिया गया है.

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के समग्र विकास के लिए 882 करोड़ 87 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. वहीं मुख्यमंत्री गुरु शिष्य परंपरा योजना शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये वार्षिक ब्याज की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है.

बिहार कैबिनेट की मीटिंग में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 36 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना फसल उत्पादन करना है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतपत्रों की छपाई पश्चिम बंगाल में राज सरकार के उपक्रम सरस्वती प्रेस लिमिटेड, कोलकाता द्वारा की जाएगी.

पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधियों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अनुदान मिलेगा. बिहार पुलिस के अधिकारी एएसपी रमाकांत प्रसाद की सेवा विस्तार की अवधि 1 वर्ष बढ़ाई गई है. मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत लाभार्थियों को इंटर्नशिप की राशि 3 महीने से 12 महीने तक डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी.

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago