Samastipur

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के आवेदन पर हलई थाने में दर्ज प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, करीब 50-60 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

प्राथमिकी में प्रकाश कुमार राय, पीयूष कुमार, अमरनाथ राय, रंधीर राय, अभिषेक कुमार, पप्पू राय, गौरव राय व प्रिंस कुमार उर्फ हंटर को नामजद किया गया है। इन पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, उत्पाद विभाग की टीम के चार सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने और टीम पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार, घटना के दौरान उत्पाद विभाग के कर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी थीं। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा सुजीत कुमार को सौंपी गयी है।

विदित हो कि रविवार को बनबीरा पंचायत के वार्ड चार में जगन्नाथ राय के दरवाजे के पास कार्रवाई के दौरान करीब तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के आमने-सामने होने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। रोड़ेबाजी की बात भी सामने आयी थी। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा था। वहीं, लोग इधर-उधर चीखते-चिल्लाते हुए सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आये। इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात भी सामने आयी थी। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी में नामजद और अज्ञात आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

8 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

16 घंटे ago