Samastipur

समस्तीपुर में रसोइया एवं सहायकों के लिए जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मध्याह्न भोजन योजना के रसोइया एवं सहायकों के लिए जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दलसिंहसराय, सरायरंजन एवं समस्तीपुर प्रखंड के कुल तीस रसोइया ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को तीन समूह में बाँटकर एक समूह को खिचड़ी चोखा, दूसरे समूह को चावल और आलू चना का छोला तथा तीसरे समूह को चावल एवं सोयाबीन की सब्जी बनाने की चुनौती दी गई।

निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शिव शंभू कुमार, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार शर्मा, शिक्षक प्रतिनिधि हरिमोहन चौधरी सहित बाल संसद के चार मंत्रियों द्वारा प्रस्तुतीकरण, भोजन का स्वाद, योजना को लेकर रसोइया का ज्ञान, साफ सफाई आदि मानकों के अनुसार अलग अलग दिए गए अंकों के आधार पर चावल छोला समूह को प्रथम, सोयाबीन चावल समूह को द्वितीय एवं खिचड़ी चोखा समूह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

शिक्षिका नीतू राय के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया जबकि प्रधानाध्यापक की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मध्याह्न भोजन योजना के डीपीएम पीयूष कुमार एवं लेखापाल अजय कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मौके पर एमडीएम साधनसेवी रंजीत कुमार राम, गाँधी राय, पंकज कुमार रमानी, मनोज कुमार मुन्ना, हीराराम मिश्रा, शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद, चंदन कुमार, शिक्षिका पूनम सिंहा, संगीता, रेखा, सुषमा, प्रतिभा, फरहत, वंदना एवं बबीता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

29 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago