समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी 15 वर्षीय रौनक कुमार ने राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 19 से 21 नवंबर तक शिवहर स्थित खेल भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में रौनक ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता में पटना, मगध, तिरहुत, सारण, मुंगेर, दरभंगा, कोशी, पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में रौनक ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
दलसिंहसराय के गंज रोड निवासी गौतम कुमार एवं विंटी कुमारी के पुत्र रौनक की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचने से पहले रौनक ने समस्तीपुर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद दरभंगा में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की। जिला और प्रमंडल स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर रौनक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई और वहां भी पदक जीतने में सफल रहे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। रौनक की सफलता को जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर पूसा गांव में शादी की…
समस्तीपुर : सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को लोहिया आश्रम में जदयू की…
बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…
बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प…