Samastipur

समस्तीपुर : विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार ने अधेड़ को मारी ठोकर, ग्रामीणों ने दूल्हा-दुल्हन को उतार उसी कार से पहुंचाया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर पूसा गांव में शादी की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गयीं, जब विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में गांव के ही सुरेश राय घायल हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सुरेश राय सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और दर्द से कराह रहे थे।

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देर किये मदद का निर्णय लिया। सबसे पहले कार में सवार दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित नीचे उतारकर दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद उसी कार से घायल सुरेश राय को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा ले जाया गया। इस दौरान स्थानीय शिवम कुमार त्रिवेदी के साथ अजय कुमार और रौशन कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

अस्पताल में डाॅक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…

4 घंटे ago

तेजस्वी यादव के आते ही सम्राट चौधरी ने मंत्री रामकृपाल यादव को कुर्सी से उठवाया, नेता प्रतिपक्ष के लिए दिखाया प्रोटोकॉल

बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प…

5 घंटे ago

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 20 केंद्र बनाये गये, 28 नवंबर को इन सेंटरों पर आयोजित होगी परीक्षा

समस्तीपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, बंगरा थाना में थी प्रतिनियुक्त; तीन दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही रेशम कुमारी (950) की…

11 घंटे ago

किशोरी की संदिग्ध मौ’त, परिजनों ने लगाया जबरन जहर देने का आरोप; Viral Audio की जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 घंटे ago