Samastipur

निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के डायवर्सन पर बाइक का बिगड़ा संतुलन; बाया नदी में गिरे दो युवक, एक लापता

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। चकसाहो घाट के पास पुल निर्माण के लिए बनाए गए डायवर्सन से गुजरने के दौरान बाइक सवार दो युवक असंतुलित होकर बाया नदी में गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक नदी में लापता हो गया।

लापता युवक की पहचान नंदिनी गांव निवासी नंदलाल महतो के 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि गोलू कुमार अपने साथी विजय महतो के पुत्र आदित्य कुमार के साथ बाइक से पत्थर घाट स्थित अपनी नानी के घर जा रहा था। इसी दौरान चकसाहो घाट के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन से गुजरते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दोनों युवक बाइक समेत नदी में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीण अपने स्तर से नदी में लापता गोलू कुमार की तलाश करने में जुटे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज के पास STF जवानों पर हमला, जमकर की मारपीट; 50-60 अज्ञात युवकों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल…

35 मिनट ago

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…

6 घंटे ago

तेजस्वी यादव के आते ही सम्राट चौधरी ने मंत्री रामकृपाल यादव को कुर्सी से उठवाया, नेता प्रतिपक्ष के लिए दिखाया प्रोटोकॉल

बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प…

6 घंटे ago

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 20 केंद्र बनाये गये, 28 नवंबर को इन सेंटरों पर आयोजित होगी परीक्षा

समस्तीपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली…

9 घंटे ago