Samastipur

बारात निकल चुकी थी लेकिन तभी पहुंच गयी टीम, समस्तीपुर में ऐसे रुकवायी गयी 14 वर्षीय नाबालिग की शादी

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड के एक पंचायत में प्रशासन और सामाजिक संगठन की तत्परता से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का बाल विवाह होने से रोक दिया गया। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात भी निकल चुकी थी। इसी बीच मिली सूचना के आधार पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और जिला प्रशासन की टीम ने हस्तक्षेप कर विवाह रुकवा दिया।

बताया जाता है कि 20 नवंबर को एक जागरूक ग्रामीण ने जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र को फोन कर नाबालिग की शादी कराये जाने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही संगठन की टीम सक्रिय हुई और सबसे पहले स्थानीय विद्यालय के माध्यम से किशोरी की उम्र का सत्यापन कराया गया। इसमें उसकी उम्र 14 वर्ष होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी थानाध्यक्ष, चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर और बाल कल्याण समिति को दी गयी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

इस दौरान पंचायत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की आपात बैठक आयोजित की गयी। इसमें किशोरी के परिजनों और परिवार के बड़े-बुजुर्गों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर समझाया गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिवार शादी नहीं कराने पर सहमत हुआ। परिजनों से लिखित सहमति लेते हुए बाल विवाह नहीं करने का वचन-पत्र भी भरवाया गया। इस तरह समय रहते प्रशासन और सामाजिक संगठन की संयुक्त पहल से एक नाबालिग की शादी रुकवाने में सफलता मिली। इस अभियान में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के जिला कार्यक्रम समन्वयक अविनाश कुमार, रेड एंड रेस्क्यू अधिकारी शोभानंद सिंह और सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी लता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में समस्तीपुर के 15 वर्षीय रौनक ने जीता कांस्य पदक, 60 KG भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया जिले का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी 15 वर्षीय रौनक कुमार ने राज्य स्तरीय विद्यालय…

33 मिनट ago

निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के डायवर्सन पर बाइक का बिगड़ा संतुलन; बाया नदी में गिरे दो युवक, एक लापता

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार…

50 मिनट ago

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज के पास STF जवानों पर हमला, जमकर की मारपीट; 50-60 अज्ञात युवकों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल…

1 घंटा ago

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…

6 घंटे ago