Samastipur

समस्तीपुर में 101 दीप प्रज्ज्वलित कर JDU ने दोहराया सुशासन और विकास का संकल्प, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के ऐतिहासिक दिन को याद कर गिनाईं दो दशक की उपलब्धियां

समस्तीपुर : सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को लोहिया आश्रम में जदयू की ओर से 101 दीप प्रज्ज्वलित कर सुशासन और विकास के संकल्प को दोहराया गया। प्रदेश पार्टी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा को याद किया गया। मौके पर नेताओं ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसी दिन से बिहार में सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और न्याय के साथ विकास की नई यात्रा शुरू हुई थी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 से 2025 तक के दो दशकों में बिहार ने शासन-प्रशासन से लेकर सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कृषि, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। कानून का राज स्थापित करने, अपराध पर नियंत्रण, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने की दिशा में कई पहल की गईं।

उन्होंने कहा कि गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों और पुलों का व्यापक निर्माण कराया गया। बिजली के क्षेत्र में गांव-गांव और घर-घर तक बिजली पहुंचाने का अभियान चलाया गया। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति, विद्यालयों के विस्तार और शिक्षकों की नियुक्ति से छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में पंचायत एवं नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने को महत्वपूर्ण कदम बताया। वर्ष 2006 में जीविका स्वयं सहायता समूहों की शुरुआत से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहल की गई।

इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा एवं जांच, एंबुलेंस सेवा, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और हर घर नल का जल योजना को भी उपलब्धियों में शामिल किया गया। युवाओं के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, किसानों के लिए कृषि रोड मैप, सिंचाई एवं आधुनिक खेती को प्रोत्साहित करने के साथ जल-जीवन-हरियाली अभियान, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय की योजनाओं को भी सरकार की प्रमुख पहल बताया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक रामबालक सिंह, मुख्यालय प्रभारी सुबोध सिंह, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, अशरफी सहनी, रत्न चौधरी, मनीष कुमार, अरुण पासवान, दयानंद ठाकुर, रंजीत फौजी, सूरज सहनी, रजा अहमद, अभिषेक आनंद, सुजीत कुमार, गौरव शर्मा, हिमाचल कर्ण, भोली कुमार, नंदू महतो, जमील अख्तर, राजीव कुमार, छेदीलाल भारतीय, इंद्रजीत कुमार, अकबर जमाल खान एवं शुभकांत ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…

4 घंटे ago

तेजस्वी यादव के आते ही सम्राट चौधरी ने मंत्री रामकृपाल यादव को कुर्सी से उठवाया, नेता प्रतिपक्ष के लिए दिखाया प्रोटोकॉल

बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प…

4 घंटे ago

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 20 केंद्र बनाये गये, 28 नवंबर को इन सेंटरों पर आयोजित होगी परीक्षा

समस्तीपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, बंगरा थाना में थी प्रतिनियुक्त; तीन दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही रेशम कुमारी (950) की…

10 घंटे ago

किशोरी की संदिग्ध मौ’त, परिजनों ने लगाया जबरन जहर देने का आरोप; Viral Audio की जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 घंटे ago

सेनको ज्वेलरी लूटकांड में गगन के अलावे समस्तीपुर के लादेन, करण और सूरज समेत अन्य की भूमिका भी संदिग्ध, गिरफ्तारी के लिए STF की छापेमारी जारी

समस्तीपुर : बेतिया के सेनको ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई…

11 घंटे ago