Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर नई नवेली दुल्हन ट्रेन से गायब; पति से कहा- बाथरूम से आती हूं, फिर मोबाइल हो गया ऑफ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पिछले महीने शादी हुई और अब नई नवेली दुल्हन चलती ट्रेन से गायब हो गई। पति से बाथरूम जाने की बात कह निकली और फिर मोबाइल ऑफ बताने लगा। पति के साथ ससुराल जा रही नव विवाहिता अचानक ट्रेन से गायब हो गई। यह खबर आश्चर्य करने वाली जरुर है, लेकिन इस बात की पुष्टि खुद महिला के पति ने थाने में आवेदन देते हुए की है। मामला दरभंगा जिले का है। पति कहना है कि मात्र 40 दिन पहले उसकी शादी हुई थी और आज उसकी दुल्हन ट्रेन से गायब हो गई है। दुल्हन का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है।

बेगूसराय जिला के तेघरा से दरभंगा जिला के लहेरियासराय सराय आ रही एक नवविवाहिता ट्रेन से लापता हो गई है। इस मामले को लेकर महिला के पति सुमित कुमार रेल थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। सुमित ने बताया कि 18 मई 25 को ही आंचल कुमारी की शादी बेगूसराय के तेघड़ा निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी।

वह हावड़ा जयनगर ट्रेन से 28 जून को तेघरा से लहेरियासराय के लिए चली थी लेकिन आंचल ने समस्तीपुर स्टेशन के पास अपने पति से बाथरूम जाने की बात कहकर गई। वह वापस काफी देर तक नहीं लौटी तब तक ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन तक पहुँच गई, फिर भी आंचल अपने सीट तक नही पहुँची। इस दौरान सुमित ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर काफी फोन किया लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा।

गायब हुई दुल्हन आंचल के पति सुमित ने बताया कि उसकी शादी 18 मई को ही हुई थी। वह 28 जुन को अपनी पत्नी के साथ हावड़ा जयनगर ट्रेन से दरभंगा आ रहा था। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन के पास आंचल ने बाथरूम जाने की बात कहकर गई। इस दौरान उसे नींद लग गई। जब उसकी नींद खुली तो पत्नी सीट पर नही थी और ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन पहुँच चुकी थी।

फिर सुमित ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पूरी ट्रेन में आंचल कहीं नहीं मिली। इस दौरान सुमित ने आँचल के मोबाइल पर कई बार कॉल भी किया, लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। थक हारकर सुमित ने घटना की जानकारी अपने घर व ससुरालवालों की दी। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक-हारकर रेल थाना में आवेदन देकर उसकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

दुल्हन की मां प्रभा देवी ने बताया कि अभी मात्र 40 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद पिता को हार्ट अटैक आया था, जिन्हें देखने के लिए बेटी और दामाद तेघड़ा से लहेरिया सराय आ रहे थे। इस संबंध में दरभंगा जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। हालांकि आवेदन मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

7 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

21 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

23 घंटे ago