समस्तीपुर : जिला निबंधन कार्यालय में ई-निबंधन साफ्टवेयर में आयी खराबी से शनिवार को दिनभर संबंधित लोग परेशान रहे। शाम 5 बजे तक कुल 70 दस्तावेज निबंधन के लिए फाइल किए हुए थे, जिनमें केवल 10 दस्तावेजों का ही निबंधन हो पाया। जबकि अन्य सामान्य दिनों में 70-90 तक दस्तावेजों का निबंधन होता था।
इस तकनीकी खराबी के कारण इस भीषण गर्मी में कई लोग दिनभर कार्यालय का लगातार चक्कर लगाने के बाद बिना निबंधन कराए ही घर लौट गए। ये लोग दूर दराज के क्षेत्रों से निबंधन कराने के लिए आए थे। जमीन की खरीद के लिए कल्याणपुर से पहुंचे रामनाथ राय ने बताया कि वे साढ़े नौ बजे सुबह ही जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे थे।
साढ़े दस बजे दस्तावेद तैयार करा कर निबंधन के लिए फाइल किया गया। लेकिन उनका आधार सिस्टम में नहीं ले रहा था। इसलिए बिना निबंधन कराए ही घर लौटना पड़ रहा है। सरायरंजन से पहुंचे विपिन प्रसाद सिन्हा, सरायरंजन के लगमा आए बिंदेश्वरी सिंह ने बताया कि ई निबंधन सिस्टम से निबंधन कराने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सिस्टम सही से काम ही नहीं कर रहा है। यह सोच कर आए थे कि आज ही निबंधन करा कर लौट जाएंगे लेकिन हुआ नहीं।
पूर्व की ही तरह निबंधन का सिस्टम आसान था। सरकार को ई निबंधन सिस्टम को दुरस्त रखना चाहिए था। इस दौरान, बिहार दस्तावेद नवीस संघ के प्रदेश सह मंत्री सुबेश कुमार ने कहा कि ई निबंधन प्रकिया जब से शुरू हुई है तब से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निबंधन की स्पीड घट गई है। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए पूर्व की व्यवस्था लागू कर देना चाहिए। यह तकनीकी गड़बड़ी पिछले तीन दिनों से आ रही है। लोग परेशान हो रहे हैं।
इस दौरान जिला निबंधन कार्यालय की ओर से कार्यालय के गेट पर आम लोगों के लिए एक सूचना साट दी गई है जिसमें बताया गया है कि ई निबंधन सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण निबंधन बाधित रहेगा। जिला अवर निबंधक अमित कुमार मंडल द्वारा बताया गया ई निबंधन सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी से दस्तावेजों के निबंधन में दिक्कत हो रही है।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…