Samastipur

समस्तीपुर पुलिस की आम जनता से अपील, समस्याओं के समाधान के लिए करें सीधे संपर्क

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एसपी कार्यालय द्वारा रविवार को एक सूचना जारी की गई, जिसमें आम जनता से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन पर विश्वास बनाए रखें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक और नकारात्मक पोस्टों से सावधान रहें। इसमें कहा गया है कि पुलिस प्रशासन अपराध की रोकथाम और न्याय की स्थापना हेतु निरंतर प्रयासरत है। कुछ लोग सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भ्रामक पोस्ट कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनता में भ्रम और अविश्वास फैलाना है।

एसपी ने समस्तीपुर वासियों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या के लिए डायल 112 का प्रयोग करें या सीधे अपने संबंधित थाना या अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क करें। एसपी कार्यालय में भी हर कार्य दिवस को दोपहर 12 से 2 बजे तक जनता दरबार लगता है, जिसमें लोग अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं। यदि किसी पुलिस अधिकारी से संबंधित कोई शिकायत हो, तो उसे भी बेहिचक जनता दरबार में रखें।

भ्रष्टाचार और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करने के लिए विशेष निगरानी इकाई से दूरभाष नंबर 9431800122 और 9431800135 तथा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से दूरभाष नंबर 0612-2215344, 7765953261 पर दर्ज कराये।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

3 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

14 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

15 घंटे ago