समस्तीपुर/रोसड़ा : गांव के किसान परिवार के बच्चें पटना, इलाहाबाद और दिल्ली जैसे शहरों में पढ़ाई किए बगैर गांव से ही बीपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। उक्त बातें स्थानीय बीएसएस क्लब द्वारा रोसड़ा शहर के एक निजी होटल सभागार में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार सह सम्मान समारोह के दौरान मुंगेर के यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने कहा। अपने संबोधन के दौरान गांव के बच्चों से कहा कि किताब से दोस्ती करो, यही तुम्हारा दोस्त सफलता की बुलंदी तक ले जायेगा।
उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के बारे में बच्चों से जानकारी साझा किया। उन्होंने कहा कि मैं सरकारी स्कूल में बोरा पर बैठकर पढ़ाई किया हूं और बगैर कभी कोचिंग गए हुए स्वाध्याय करने पुलिस उपाधीक्षक बन गया हूं। उन्होंने बताया कि पढ़ने वालों बच्चों के अभाव और गरीबी में पढ़कर सफलता की बुलंदी को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने गांव के बच्चों को सफलता के पांच मूल मंत्र बताया। अच्छी किताब से दोस्ती करो, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करो, माता -पिता के गरीबी के दर्द को समझो, स्वाध्याय पर बल दो, अच्छे माहौल में रहो। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित भी किया गया।
सम्मानित होने वाले में विभा कुमारी, बबीता कुमारी, कोमल भारती, संतोष कुमार, बलजीत कुमार, अर्जुन कुमार,बबलू कुमार,राम विनय यादव शामिल थे। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता राजन कुमार, गौरी शंकर प्रसाद सिंह, विजय व्रत कंठ, राम बालक सिंह मौजूद थे। आगत अतिथियों का सम्मान, प्रतीक चिन्ह, चादर, माला और अमरूद का का पौधा भेंट कर स्वागत और सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण क्लब के फाउंडर पर्यावरणविद सह ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विकेश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने मोतीपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में 51 बेटियों के नाम से फलदार पौधरोपण भी किया गया।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…