समस्तीपुर : विवाहिता के अपहरण मामले में बेगूसराय पुलिस ने जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड निवासी दिनेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि, अभिषेक के खिलाफ बेगूसराय नगर थाना में विवाहिता के अपहरण का मामला दर्ज है। जिसकी प्राथमिकी पीड़िता के पति के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई थी।
आवेदन में बताया गया था कि महिला अपने मायके गई हुई थी, तभी अभिषेक ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक कुमार को समस्तीपुर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक बेगूसराय पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक से नगर थाने पर पूछताछ की जा रही थी।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…