बेगूसराय पुलिस ने विवाहिता के अपहरण मामले में समस्तीपुर नगर क्षेत्र से आरोपी को किया गिरफ्तार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : विवाहिता के अपहरण मामले में बेगूसराय पुलिस ने जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड निवासी दिनेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि, अभिषेक के खिलाफ बेगूसराय नगर थाना में विवाहिता के अपहरण का मामला दर्ज है। जिसकी प्राथमिकी पीड़िता के पति के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई थी।
आवेदन में बताया गया था कि महिला अपने मायके गई हुई थी, तभी अभिषेक ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक कुमार को समस्तीपुर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक बेगूसराय पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक से नगर थाने पर पूछताछ की जा रही थी।