Samastipur

समस्तीपुर जिले में 223 एकड़ में बनेगा औद्योगिक पार्क, क्षेत्र में निवेश और रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर [अविनाश कुमार राय] :- बख्तियारपुर-ताजपुर मार्ग में मोरवा के हरपुर भिंडी गांव के पास इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित हैं। इनके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो गया है। बताया गया है कि हरपुर भिंडी गांव के पास 223 एकड़ भूमि चिन्हित किया गया है। औद्योगिक पार्क के लिए चिन्हित जमीन को देखने और उसकी उपयोगिता को परखने के लिये बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार और उनके सहयोगी अफसर पिछले दिनों समस्तीपुर पहुंच इसका निरीक्षण कर चुके हैं।

इस दौरान डीएम रौशन कुशवाहा समेत जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिलने के बाद क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के द्वारा कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समस्तीपुर के लोगों को यह बड़ी खुशखबरी मिली है। इन औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की मंजूरी मिलने से रोजगार के कई अवसर प्राप्त होंगे व स्थानीय व्यापार और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की कोशिश है कि इन परियोजनाओं के जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार, निवेशकों को अवसर, और प्रदेश को विकास की नई दिशा दी जाए।

रोजगार के मिलेंगे अवसर :

समस्तीपुर में औद्योगिक पार्क बनने के बाद क्षेत्र के विकास से कई लाभ होंगे। स्थानीय लोगों के लिये भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना से निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे समस्तीपुर जिला ही नहीं, पूरे बिहार को फायदा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन एक्सप्रेस वे से जुड़ने से लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्टेशन को लाभ होगा। राज्य का व्यापार और निर्यात मजबूत होगा, जिससे बिहार की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा : 

डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि पिछले दिनों बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने भी मोरवा पहुंच स्थल निरीक्षण किया था। ढाई सौ एकड़ के करीब जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। सरकार के द्वारा जमीन तय होने पर किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा। डीएम का कहना है कि यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर समस्तीपुर समेत बिहार के औद्योगिक नक्शे में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। इन प्रयासों से राज्य में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, और ग्रामीण-शहरी संतुलन को नया बल मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

9 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago