समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर के युवक की मुंबई में चार मंजिला मकान से गिरकर मौ’त, गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, दिसंबर में होने वाली थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड संख्या-12 निवासी एक युवक की मौत चार मंजिला इमारत से गिरने से मुंबई में हो गई। बृहस्पतिवार को एम्बुलेंस से शव गांव पहुंचते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है, मृतक की पहचान माधोपुर निवासी बालेश्वर राम के 23 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार राम के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पंकज कुमार राम होली के कुछ दिन बाद ही अपने जीवकोपार्जन व कमाने के लिए मुंबई गया था। वही मुंबई में चप्पल बनाने का काम करता था। इस दौरान चार दिनों पहले चार मंजिला मकान से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक पंकज अपने भाई के साथ 5 साल से वहां रहता था। वहीं घटना को लेकर परिजन रो-रोकर वेसुध हो रहे थे। बताया जाता है कि मृतक पंकज कुमार राम की शादी भी दिसबंर में होने वाली थी। इस घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150