समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर में इस बार बिहार पुलिस कांस्टेबलों में लड़कियों का जलवा रहा है। इसी क्रम में विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली निवासी अमरनाथ मिश्रा की पुत्री व पुत्र ने एक साथ बिहार पुलिस परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। दोनों सगे भाई-बहन के अंतिम रूप चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि अमरनाथ मिश्र के बेटे ओम कुमार और बेटी चंदा कुमारी ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल की है, अब ये दोनों भाई-बहन एक साथ बिहार पुलिस की वर्दी पहनने जा रही है।
इनकी मेहनत और समर्पण ने पूरे इलाके में गर्व का माहौल बना दिया है। वहीं इनके परिवारों में खुशी का माहौल है। रिश्तेदार और ग्रामीण बधाई देने पहुंच रहे हैं। ओम और चंदा के पिता अमरनाथ मिश्रा किसान है व माता ग्रहणी है। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र ने कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि हमारे बेटे और बेटियां एक दिन जरूर वर्दी पहनेगी व उनकी मेहनत जरुर रंग लाएगी। ओम और चंदा के पहले प्रयास से ही बिहार पुलिस में अंतिम रूप से चयन हुआ है।
वहीं ओम ने बताया कि हमें पूरा आत्मविश्वास था कि हम दोनों भाई-बहन का चयन निश्चित रूप से होगा। आपको बताते चलें कि विभूतिपुर में इस बार बिहार पुलिस सिपाही भरत परीक्षा में बेटियों का जलवा रहा है वही बनहैती निवासी पशु चिकित्सक अनिल कुमार की तीन पुत्री का चयन एक साथ होने से भी पूरे प्रखंड में हर्ष है,सभी बधाई देने में जुटे हैं।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…