समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बिजली चोरी मामले को लेकर अलग-अलग जगह पर कुल पाँच लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा विभूतिपुर नीतीश कुमार द्वारा विभूतिपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। जिनमें सिंघिया बुजुर्ग निवासी रामानंद महतो को 16 हजारों 265 रुपये का जुर्माना लगाया है।
वही पहाड़पुर गांव निवासी बैजनाथ महतो को 24 हजार 127 रुपये का जुर्माना लगाया गया हैै। साथ ही बेलसंडी डीह निवासी बिरजू सहनी को 10 हजार 737 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावे महिषी वार्ड संख्या-9 निवासी परमानंद मिश्र को 10 हजार 291 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही महिषी निवासी देवेंद्र मिश्रा को भी बिजली चोरी के आरोप में कुल 14 हजारों 509 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
सभी आरोपित के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता ने नीतीश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी का मामला सामने आया हैं। जिसमें विभाग को राजस्व की क्षति हुई है। जिसको लेकर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता नीतीश कुमार व वीरेंद्र कुमार के साथ अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी शामिल थे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…