Samastipur

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल कारा में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें मंडल कारा परिसर में प्रवेश दिया गया, जहां उन्होंने भाइयों को राखी बांधी और उनके जल्द घर लौटने की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन की ओर से बंदियों और उनके परिजनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

बहनों को अपने भाइयों से मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए इस दिन मुलाकात की ऑनलाइन प्रक्रिया की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई थी। जेल प्रशासन का उद्देश्य था कि कोई भी बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे बिना वापस नहीं लौटे। मंडल कारा परिसर में सुबह से ही बहनों की भीड़ जुटने लगी थी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी महिलाओं की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। भाई-बहन के मिलन के दौरान भावनात्मक दृश्य भी देखने को मिले। कई बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उनसे आगे किसी तरह की गलती नहीं करने का वादा लिया। वहीं, भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने स्नेह का इजहार किया।

जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह से जुड़ा भावनात्मक पर्व है। बंदियों की बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकें, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान सुरक्षा और जेल के अनुशासन का भी पूरी तरह पालन कराया गया।

सैकड़ों बहनों ने जेल में बंद भाइयों को बांधी राखी :

सिलौत गांव की सविता देवी भी अपने भाइयों भोला सहनी और पंकज सहनी को राखी बांधने मंडल कारा पहुंचीं थी। दोनों भाई मारपीट के एक मामले में करीब छह महीने से जेल में बंद हैं। सविता ने दोनों भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इधर लाटबसेपुरा गांव की चांदनी कुमारी अपने भाई चंदन कुमार को राखी बांधने जेल पहुंचीं। चंदन कुमार करीब छह महीने से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधी, माथे पर चंदन का तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। भाई से मुलाकात के दौरान बहन की आंखों में भावुकता साफ नजर आई। इसी तरह राखी कुमारी, अनामिका कुमारी, मोनिका कुमारी और सुजाता कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बंदी भाइयों से मिलने मंडल कारा पहुंचीं। रक्षाबंधन के मौके पर जेल परिसर में कहीं बहनों की आंखों में खुशी दिखी तो कहीं लंबे समय बाद भाई से मिलने की भावुकता नजर आई।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

5 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

7 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

18 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

19 घंटे ago