Samastipur

विभूतिपुर में स्वर्ण कारोबारी से आभूषण लूट कांड मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने दर्ज करायी प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी स्थित सचिन ज्वेलर्स में आभूषण लूट कांड मामले को लेकर दुकान के मालिक बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात निवासी पप्पू साह ने आवेदन देते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक कहा है की वह सचिन ज्वेलर्स के नाम से देसरी में ज्वेलरी शॉप खोले हुए हैं। 15 मई को दिन के करीब 3:15 बजे गमछा से मुंह बांधे अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान के सामने आये।

आते ही बाइक से उतरते ही तीनों अपने-अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर उनके दुकान के बाहर बैठे तीनों लोगों के कनपटी में सटा दिया और गंदी-गंदी गाली देते हुए थप्पड़ चला दिया। उसके बाद तीनों लोगों को उठने नहीं दिया और तीनों को भी मारा पीटा। उसके बाद उनके गले से सोने का चेन और उंगली में पहने सोने का अंगूठी भी खींच लिया। साथ ही मोबाइल भी ले लिया।

पीड़ित दुकानदार ने आवेदन में बताया है कि तीनों काले रंग के अपाचे बाइक से आये थे। जिसमें लाल रंग का स्टीकर लगा हुआ था। तीनों अपराधी की उम्र 20 से 23 वर्ष के करीब होगी। तीनों दुबला पतला था। घटना के बाद तीनों अपराधी कर्रख गाँव ओर भाग निकले। इस बाबत पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

14 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago