Samastipur

सांपों के रक्षक जय सहनी के परिजनों को LIC ने एक घंटा में किया बीमा दावा का भुगतान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: जिलांतर्गत मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी निवासी सांपों के रक्षक और आमजन को सांपों से रक्षा करने वाले सांप का ही शिकार होने वाले बहुचर्चित जय कुमार साहनी के बीमा दावा का भुगतान शुक्रवार को एलआईसी के समस्तीपुर शाखा के द्वारा आवेदन प्राप्ति के बाद एक घंटे में कर दिया गया। बताया गया है कि काफी जद्दोजहद के बाद पंद्रह दिन पर मृत्यु प्रमाण पत्र बन पाया। शुक्रवार को नगर निगम समस्तीपुर से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर एलआईसी के शाखा में मृत्यु दावा प्रपत्र भर कर सभी प्रपत्र जमा किया और एक घंटे में अर्जित बोनस सहित बीमा राशि दावेदार ममता देवी के खाता में चला गया।

इस हेतु शाखा के वरीय शाखा प्रबन्धक प्रभात कुमार, सहायक शाखा प्रबन्धक (विक्रय) सचिन कुमार ठाकुर और दावा विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी उत्कर्ष कुमार को अभिकर्ता संघ ने आभार व्यक्त किया। इस दावा को शीघ्रातिशीघ्र भुगतान कराने में मुख्य भूमिका अभिकर्ता नगीना साहनी सहित अभिकर्ता संघ के संगठन सचिव सह सीएलआईए एवं सामाजिक कार्यकर्ता द एलीट सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और निगम के मंडल सचिव परमानन्द प्रसाद ने निभाई।

अभिकर्ता संघ और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वरीय शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार ने दावेदार ममता देवी को भुगतान का प्रमाण सौंपा और मृतक के असामयिक मृत्यु पर गहरी चिंता जताते हुए संवेदना प्रकट किया। बीमा राशि का बहुत कम होने का भी अफसोस जाहिर किया गया। ताजपुर के शाखा प्रबन्धक बाबुल प्रसाद ने भी ताजपुर शाखा क्षेत्र के इस त्वरित भुगतान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

7 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

13 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

20 घंटे ago