समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर खैरी मोड़ के पास बुधवार की शाम 2 बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बड़गांव गांव निवासी राजू कुमार के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची खानपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
मृतक के चचेरे भाई ऋषि कुमार ने बताया कि भाई राजू की शादी समस्तीपुर जिले के ही उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में इसी महीने होने वाली थी। गुरुवार को तिलक समारोह का आयोजन था। तिलक को लेकर सामान की खरीदारी करने के लिए वह इलमास नगर चौक पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
सूचना पर परिवार के लोग राजू को खानपुर पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य जख्मी का उपचार चल रहा है। बाद में परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी खानपुर पुलिस को दी। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक युवक घर का इकलौता संतान था। वह पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। तिलक समारोह को लेकर ही एक सप्ताह पहले वह पंजाब से खानपुर पहुंचा था।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…