National

बिहार से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में ज’लकर खाक, 5 की जिं’दा ज’लकर मौ’त

लखनऊ के किसान पथ पर चलती बस में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर कूद के भाग गए। एक किमी तक आग लगी बस दौड़ती रही। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। हादसे में दो बच्चों समेत पांच जिंदा जल गए। सभी मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं।

बेगूसराय बिहार से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस UP17 AT 6372 में किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज में शार्ट सर्किट आग लग गई। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए थे। बस में बैठे यात्री को पुलिस और पब्लिक की मदद से बस की कांच को तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 80 यात्री बैठे हुए थे। मौके पर फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस पहुंची। आग बुझाने के बाद 5 डेड बॉडी मिली। कोई घायल नहीं है । मौके पर डीसीपी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं।

मृतकों के नाम

1.लक्ष्मी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल

2.सोनी पुत्री अशोक मेहता उम्र करीब 26 वर्ष

3.देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष

4.साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष

5.एक अज्ञात पुरुष

देखते-देखते ही आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया

कल्ली पश्चिम में किसानपथ पर गुरुवार सुबह एकाएक एक चलती बस में आग लग गई। आग के विकराल होते बस में यात्री चीख-पुकार करने लगे। देखते-देखते ही आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। बस में बैठे यात्रियों में कुछ गेट की ओर भागे तो कुछ खिड़कियां तोड़कर कूदने की कोशिश करने लगे। खिड़कियों में लोहे के राड लगे होने के कारण कूदने दिक्कत हुई। राहगीरों की सूचना पर पीजीआई फायर स्टेशन से दमकल कर्मी और पीजीआई, सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस पहुंची। अग्निकांड के दौरान बस में फंसे लोग चीख-पुकार कर रहे थे। कई लोग आग की लपटों से घिरे जल रहे थे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा। लोगों को ट्रामा टू ले जाया गया। जहां पांच को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

3 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

8 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago