समस्तीपुर : एसपी अशोक मिश्रा द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 28 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आए थे। समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को दिया। इस दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है। जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके।
पुलिस के द्वारा सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से 24 घंटो में 72 लीटर विदेशी व 10 लीटर देशी शराब के साथ 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। वहीं एक कुर्की के निष्पादन के साथ ही 25 वाहनों से 44 हजार 500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई है।
समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…
समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…