समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर एसपी के जनता दरबार में 28 मामलों की सुनवाई, समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिये निर्देश

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एसपी अशोक मिश्रा द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 28 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आए थे। समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को दिया। इस दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है। जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके।

IMG 20250420 WA0005

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

24 घंटे में 12 गिरफ्तार, कट्टा व शराब बरामद :

पुलिस के द्वारा सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से 24 घंटो में 72 लीटर विदेशी व 10 लीटर देशी शराब के साथ 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। वहीं एक कुर्की के निष्पादन के साथ ही 25 वाहनों से 44 हजार 500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150