समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर इलाके में शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गई। गाड़ी के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद गुलाब (45 वर्ष) के रूप में की गई है जो वारिसनगर के मोगलानी चक गांव का रहने वाला था। घटना भानपुर मोजड़ी रोड की है।
मृतक के परिजन मोहम्मद जावेद ने बताया कि गुलाब मजदूरी करके ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। वो गाड़ी के नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर खानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर-2 एसडीपीओ विजय महतो ने हादसे में एक शख्स के मौत की बात कही है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…