समस्तीपुर/वारिसनगर :- प्रशासन ने हांसा पंचायत को मथुरापुर थाना क्षेत्र में शामिल कर दिया है। पहले मथुरापुर थाना क्षेत्र में तीन पंचायतें थीं। अब हांसा को जोड़कर इनकी संख्या चार हो गई है। मथुरापुर, सारी, शेखोपुर और हांसा पंचायत अब इसी थाना क्षेत्र में आएंगे। पहले हांसा पंचायत के लोगों को वारिसनगर थाना जाने के लिए करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब मथुरापुर थाना महज पांच किलोमीटर के दायरे में आ गया है। मथुरापुर ओपी को पहले ही थाना में उत्क्रमित किया जा चुका है। इस संबंध में सरकार के उप सचिव ने पत्र जारी किया है।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…