Bihar

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार की स्थिति बनती जा रही है। लोग सुबह से ही एलपीजी सिलेंडर पाने के जुगाड़ में नजर आ रहे हैं। गैस एजेंसी और गोदामों के बाहर लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। इस बीच बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि उपभोक्ता वस्तुओं, खासकर गैस और तेल की जमाखोरी तथा कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेशी सिंह ने कहा कि विभागीय स्तर पर सभी जिलों में सख्त निगरानी के निर्देश मंगलवार को ही दिए जा चुके हैं। मंत्री ने कहा कि ईरान और इजराइल-अमेरिका संघर्ष के कारण उत्पन्न गैस और तेल संकट की आशंका के मद्देनजर केंद्र सरकार ने ‘एस्मा’ कानून देशभर में लागू किया है जिसके तहत बिहार में भी सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिति की निगरानी के लिए विभागीय स्तर पर एक कार्य बल भी गठित किया जा रहा है। लेशी सिंह ने कहा, “ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते भारत में भी संकट की आशंका है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इस कानून का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्पित है। किसी भी परिस्थिति में गैस या तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी।” एस्मा कानून के प्रावधानों के तहत बिना वारंट गिरफ्तारी और कड़ी सजा का भी प्रावधान है।

मंत्री ने कहा कि विभाग स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी के उद्देश्य से जमाखोरी करने या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर पटना में जिलाधिकारी डॉ एसएम त्यागराजन ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था और इसकी स्थिति पर प्रशासन की पूरी नजर है। एलपीजी की लोग पैनिक बुकिंग न करें। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को एलपीजी गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहां नियमित तौर पर निरीक्षण तथा छापामारी करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने अधिकारियों को ब्लैकमार्केटिंग तथा होर्डिंग को सख्ती से रोकने एवं ऐसा करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि जिला में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। बुकिंग एवं डिलिवरी मिस्ड कॉल, एसएमएस/आईवीआरएस, व्हाट्सएप तथा ओटीपी के आधार पर होता है। यह प्रणाली अभी भी क्रियाशील है। एलपीजी गैस की बुकिंग एवं इसके अगले बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है। उन्होंने बताया कि गैस कंपनियों के एरिया ऑफिसर्स, फील्ड ऑफिसर्स, अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति), विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ इस विषय पर समीक्षात्मक बैठक की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago