Samastipur

विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, किरण अध्यक्ष व सुभीत बने सचिव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत वैगन व्हील के अनुसार अप्रैल माह के दूसरे शनिवार विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए मानवेंद्र कुमार राय के निर्देशानुसार मीडिया कोऑर्डिनेटर सर्व शिक्षा अभियान हरिश्चंद्र पासवान की उपस्थिति में फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह के देख रेख में शांतिपूर्ण रूप से 13 सदस्यीय विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।

इस संदर्भ में विद्यालय स्तर पर सामाजिक परिस्थिति जन संभावित आपदाओं को लेकर परिचर्चा आयोजित करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति में 13 सदस्य सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए. जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण झा को अध्यक्ष, वरीय शिक्षिका डॉ बेबी कुमारी को उपाध्यक्ष, फोकल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह को सचिव एंव डॉ ओमप्रकाश दास व संजीव नयन उप सचिव पद पर मनोनीत किए गए।

सदस्य के रूप में कक्षा बार चयनित जूली प्रवीण, कुमारी सिमरन सिंह, सोनम कुमारी, शिवानी प्रिया सहित 11 बाल प्रेरक व इको क्लब एवं यूथ क्लब के दो विद्यालय सुरक्षा मंत्री को विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के लक्ष्य, उद्देश्य एवं औचित्य और हजार्ड हंट द्वारा खतरों की पहचान कैसे की जाय, साथ ही उन खतरों से कैसे निपटा जाय उसके बारे भी जानकारी दी गयी।

बताया गया कि आपदा को खत्म तो नहीं किया जा सकता। लेकिन उचित प्रबंधन के द्वारा न्यूनीकरण कर नुकसान को कम किया जा सकता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमरनाथ केसरी, कीर्ति किरण, रजनीश कुमार पांडे, शशि प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार महतो सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

5 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

5 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

17 घंटे ago