समस्तीपुर : सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार के लिए विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाये गए हैं। इन होर्डिंग पर निजी अस्पताल, डॉक्टर, निजी शिक्षण संस्थान एवं राजनैतिक दलों द्वारा सरकारी होर्डिंग का अतिक्रमण कर अपना फ्लैक्स लगाकर प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन कारवाई करने के मूड में है।
इस संबंध में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया के माध्यम से ऐसे संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों को सरकारी होर्डिंग से 15 दिनों के भीतर अपना-अपना फ्लैक्स हटा लेने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि फ्लैक्स नहीं हटाने पर इन लोगों के विरुद्ध सम्बंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…