Samastipur

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा और दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में खुलेगी मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट, नवजात शिशु और उनकी माताओं को मिलेगी ये सुविधाएं

समस्तीपुर : नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और नवजात मृत्यु दर को कम करने को लेकर जिले के दलसिंहसराय व रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द ही मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) शुरू की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, इन यूनिट्स में आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम होगी, जो बीमार और कमजोर नवजातों की देखभाल करेगी। इसके अलावा, माताओं को भी प्रसव के बाद जरूरी इलाज और पोषण संबंधी सलाह दी जाएगी। वहीं, एमएनसीयू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी।

सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने बताया कि रोसड़ा और दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल के पास एमएनसीयू के लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के एसएनसीयू हॉल में इन इकाइयों में तैनात किए जाने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों, प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को स्टेट की टीम के द्वारा छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने इस संबंध में बताया कि विभाग का निर्देश है। और आने वाले दिनों में सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, पीएचसी व सीएचसी वगैरह में एमएनसीयू खोला जाएगा।

बता दें कि एमएनसीयू, नवजात और माताओं के लिए एक विशेष देखभाल केंद्र होता है। जहां गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज की व्यवस्था होती है। इन इकाइयों में मां और बच्चे को साथ रखने की व्यवस्था होती है, जिसे जीरो सेपरेशन पद्धति कहा जाता है। इससे मां और बच्चे के बीच गहरा जुड़ाव बना रहता है, और शिशु को लगातार गर्माहट, देखभाल और स्तनपान का लाभ मिलता है। इससे नवजात शिशुओं की अच्छी सेहत बनी रहती है।

एमएनसीयू में 24×7 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ, आधुनिक इनक्यूबेटर और वेंटिलेटर, नवजातों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा व माताओं के लिए प्रसव उपरांत देखभाल की सुविधा होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago