Samastipur

समस्तीपुर: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लौटते समय एक व्रती की अचानक हार्ट अटैक से मौत

समस्तीपुर : आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ इस बार समस्तीपुर के एक परिवार के लिए गहरा दुख लेकर आया। छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लौटते समय एक व्रती की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम ताजपुर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के पास हुई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय उमा कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उमा कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ गंडक नदी किनारे छठ पूजा के लिए गए थे। दोनों ने व्रत रखा था और पूजा के बाद दौरा उठाकर घाट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उमा को अचानक बेचैनी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य नहीं दे पाए :

परिवार के अनुसार, दोनों व्रती शुक्रवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे थे। घर में पर्व को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना घट गई। पत्नी सरिता देवी ने भी व्रत रखा था और पति के साथ पूरे उत्साह से छठ की तैयारियां की थीं। परिजनों ने बताया कि उमा कुमार लंबे समय से अंदरूनी बीमारियों से जूझ रहे थे।

ऑन ड्यूटी डॉक्टर चंदन कुमार ने पुष्टि की कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। जहां छठ गीत गूंजने थे, वहां अब सिर्फ विलाप की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago