Samastipur

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी ने रोसड़ा की पहली महिला एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने प्रकोष्ठ में स्थानांतरित एसडीएम संदीप कुमार से प्रभार लिया। पूजा कुमारी के पदभार संभालने के साथ ही रोसड़ा अनुमंडल को पहली बार महिला एसडीएम मिली हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीएम पूजा कुमारी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूजा कुमारी बीपीएससी की 60-62वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से चयनित अधिकारी हैं। उन्होंने रोसड़ा अनुमंडल के 27वें एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनके पदभार ग्रहण करने को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में भी उत्सुकता देखी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

16 घंटे ago